आ गले लग जा…


वर्षों पहले ‘आ गले लग जा’ नाम से एक फिल्म आई थी .बड़ी अच्छी फिल्म थी,मैंने इस फिल्म को न जाने कितनी बार देखा था .मुमकिन है कि आपमें से बहुत से मित्रों ने देखा हो इस फिल्म को .इस फिल्म का केंद्रीय विषय ही गले लगना था.खैर ! गले लगना और गले लगाना आत्मीय प्रेम के प्रदर्शन का एक बहु प्रचलित तरीका है .साहित्य के लोग इसे ‘आलिंगन’ कहते हैं. क्यों कहते हैं ,ये मुझे नहीं पता ?पता करने की कभी कोशिश ही नहीं की,क्योंकि बीते अनेक दशकों में न कोई मेरे गले लगा और किसी ने मुझे अपने गले लगाया .कोरोनाकाल तो अब आया है,लेकिन गले लगने-लगाने का काम तो वर्षों से बंद है .
दरअसल समाज में प्रेम इतना औपचारिक शब्द बन गया है कि उसका आवेग ही मर गया .मुझे याद है कि आखरी बार सात साल पहले मैंने अपनी बेटी को विदा करते समय गले लगाया था ,आठवें साल बेटे के पास अमेरिका से वापसी के समय पुत्र वधु गले लगी थी.तब से अब तक भावुकता के अनेक क्षण आये-गए लेकिन गले कोई नहीं लगा .लोग अब गले लगते ही नहीं हैं.लोगों को गले पड़ने में मजा आता है .गले लगना और गले पड़ना दोनों अलग-अलग क्रियाएं हैं.मजे की बात ये है कि गले लगना जितनी नैसर्गिक क्रिया है उतनी ही गले पड़ना कृत्रिम .
एक जमाना था जब गले लगना बेहद आम बात थी.तब समाज में ही नहीं राजनीति में भी गले लगना सहज था. हम जब भी अपने मामा या दादी के घर जाते थे तो हमें देखते ही हमारे रिश्तेदार ऐसे गले लेट थे जैसे गाय से बिछड़ा हुआ बछड़ा .गले लगने में जो सहज क्रिया है उसे आम बोलचाल की ही नहीं बल्कि शायरी की भाषा में भी ‘तपाक’ कहा जाता है. ‘तपाक’ यानी वेग,आवेग,संवेग .ये तीनों भाव मन से जुड़े भावहीन .पता नहीं कौन सी ग्रंथि इन्हें संचालित करती है .यदि आपके मन में किसी के प्रति ये तीनों भाव हैं तो आप सामने वाले से ‘तपाक’ से ही गले लगेंगे,ठीक वैसे ही जैसे लता किसी विटप से लगती है .
हमारे भोपाल वाले डॉ बशीर बद्र साहब जानते थे कि गले लगने में जो ‘तपाक’ छुपा है वो बड़ा ही खतरनाक है .यदि आप हर किसी से ‘तपाक ‘ से गले लगने लगे तो मुमकिन है कि नए मिजाज के शहरों में कोई आपसे हाथ भी न मिलाये .आपको याद है न बशीर बद्र साहब की चेतावनी !
‘कोई हाथ भी न मिलाएगा,जो गले मिलोगे ‘तपाक’ से
ये नए मिजाज का शहर है,जरा फासले से मिला करों
बशीर साहब की ये चेतावनी लगता है अब पूरी दुनिया ने [कम से कम भारत वालों ने तो] गाँठ में बाँध ली है. कोई ‘तपाक’ से गले मिलता ही नहीं है. न समाज में सियासत में और न सिनेमा में .सब जगह है!,हैलो !! चलने लगी है. ऐसे में यदि कोई भला और भावुक आदमी किसी को अपने गले से लगा ले तो उसकी तस्वीरें वायरल हो जातीं हैं. पहले प्रेम को ये वायरल रोग नहीं हुआ करता था. लोग खुलकर्र एक-दुसरे के गले लगते थे ,.किसी को,किसी का डर नहीं था .
यदि आपने अपने जीवनकाल में किसी को गले लगाया होगा तो आप इसके प्रताप को,इसके ताप को आसानी से समझ सकते हैं. गले लगने वाला कोई भी हो यदि उसमें आत्मैयता मौजूद है तो आवेग भी होगा और सुखानुभूति. जरूरी नहीं है कि आप अपनी प्रेमिका के ही गले मिले हों.माँ,बाप,भाई,बहन,चचा,मामा,दोस्त,रिश्तेदार कोई भी हो सकता है गले लगने वाला .गले लगना वासना का नहीं स्नेह का प्रतीक है .जब कोई आपके गले लगता है तो एक शून्य उत्पन्न होता है जिसमें आप एक-दूसरे के हृदय के स्पंदन को साफ़-साफ़ सुन सकते हैं .ये स्पंदन ही संवेदना का स्रोत है .आप अति प्रेम या अति शोक में ही किसी के गले लगकर अनुभव कर सकते हैं .
हाल की बात है कि मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी और नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक ऐसी ही भावुक करने वाली तस्वीर सामने आयी.दरअसल इस तस्वीर को सियासी ‘वायरल’ हो गया है .वायरल के गुण से आप अवगत ही होंगे .इससे देह में पीड़ा होती है,नाक बहने लगती है,गले में खराश हो जाती है ,हरारत से लगती है .इस तस्वीर को वायरल करने वाले इन्हीं सब लक्षणों से पीड़ित दिखाई देते हैं .एक अरसा हुआ जबसे मैंने सियासत में ऐसी भावुक करने वाली तस्वीर नहीं देखी .इस तस्वीर को देखकर मेरे मन में क्षोभ की जगह करना ने जन्म लिया ,क्योंकि अब ऐसी तस्व्वीरें बनती ही नहीं हैं और यदि बनती भी हैं तो वे खींचती नहीं हैं और यदि मान लीजिये वे खिंच भी जाएँ तो उनका सम्बन्ध किसी न किसी ‘हनी-ट्रेप ‘से जोड़ दिया जाता है .
सातवें आठवें ढक तक इस तरह की तस्वीरें सियासत में ही नहीं समाज में भी आम थीं.धीरे-धीरे लोगों के बीच में ‘तपाक’वाला स्नेह कम हुआ तो ऐसे तस्वीरें भी नदारद हो गयीं देश में अनेक प्रधानमंत्री और मंत्री हुए हैं जो ऐसी तस्वीरों के लिए जाने जाते हैं .हमारे सूबे में भी ऐसे सहज नेताओं की कमी नहीं थी जो इस तरह सहज ही और तपाक से आपको अपने गले लगालें ,अब तो जब हाथ मिलाना दूभर है तब ऐसी तस्वीरें किसी को कैसे पच सकती हैं ?लेकिन पचना चाहिए. कम से कम सियासत में काम करने वालों को अपना हाजमा बढ़ाना चाहिए पिछले आधी सदी के अपने व्यावसायिक पत्रकारिता के पेशे में मैंने ऐसे अनेक दृश्य देखे हैं ,मेरे पास अनेक ऐसी तस्वीरें हैं भी
सिंधिया परिवार का जहाँ तक सवाल है ,उसमें ये परम्परा बहुत आम है.मैंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया,उनके पुत्र माधवराव सिंधिया उनकी बेटियों बसुंधरा राजे और यशोधरा राजे को अपने समर्थकों के साथ गले लगते खूब देखा है दिग्विजय सिंह तो इस मामले में और भी ज्यादा सहज हैं. अर्जुन सिंह भी बड़े भावुक नेता थे.गांधी परिवार के तो सभी नेता इस उदारता के लिए चर्चित ही नहीं बदनाम तक रहे .बलराम जाखड़ या एनडी तिवारी की तो ऐसी न जाने कितनी तस्वीरें आपको देखने को मिल जाएँगी ,लेकिन समय बदला तो आलिंगन का स्वरूप भी बदल गया और अब स्थिति ये है कि ये ‘ अपाच्य’ हो गया है .इसे घ्रणित नजर से देखा जाने लगा है .पूर्व वालों को हम मलेच्छ कहते हैं लेकिन आज भी वहां गले लगना या सांकेतिक चुंबन करना सभ्यता का अंग बना हुआ है.
इस मामले में मुझे न तो किसी को चरित्र प्रमाण पत्र देना है और न किसी से लेना है. चरित्र अब एक विवादास्पद विषय है लेकिन तस्वीर असली चीज है.तस्वीर के भाव बताते हैं कि हकीकत क्या है ? इस समय मै अमेरिका में हूँ अन्यथा आपको आलिंगन के ऐसे चित्र दिखाता कि आप द्रवित हो जाते .मेरे पास ऐसे अनेक चित्रों का संग्रह है .
आज तो नेता इतने डरपोक हो गए हैं कि मरने के डर से सात स्तरीय सुरक्षा घेरों के भीतर रहते हैं,वे क्या खाकर किसी को अपने गले लगाएंगे .उन्हें तो राहुल गांधी का गले पड़ना भी बेवकूफी लगता है .लेकिन मै बार-बार कहता हूँ कि आज के असहिष्णु हो चुके समाज को ‘आलिंगन’ की सख्त जरूरत है .आप यदि किसी की वेदना कम करना चाहते हैं,सांत्वना देना चाहते हैं,भरोसा दिलाना चाहते हैं तो केवल पांव मत छूने दीजिये सामने वाले को कहिये-;’आ गले लग जा ‘ .पांव छूना एक बार सामंती वृत्ति से जोड़ा जा सकता है किन्तु गले लगने को नहीं .क्योंकि कोई सामंत आसानी से किसी को अपने गले नहीं लगाता
‘ आ गले लग जा ‘,ये चार शब्द कहने के लिए कलेजा चाहिए,नैतिक बल चाहिए,एक सुकोमल हृदय चाहिए ,जो दुर्भाग्य से अब ज्योतिरादित्य जैसे बहुत कम लोगों के पास बचा है. पिछले साल दलबदल करने की वजह से मै ज्योतिरादित्य सिंधिया के सख्त खिलाफ हो गया था ,लेकिन इमरती देवी के साथ उनकी तस्वीर देखकर मुझे ख़ुशी हुई कि ज्योतिरादित्य के पास अभी भी पुरखुलूस दिल ज़िंदा है .उसके ऊपर अभी भी संकीर्णता की छाया नहीं पड़ी है .किसी को गले लगाने से आपके चरित्र पर कोई फर्क नहीं पड़ता .मेरा तो अपने सभी मित्रों से आग्रह है कि वे अपनी-अपनी स्मृति पर जोर डालें और याद करने कि वे कब और किस्से आखरी बार गले लगे थे ठीक ऐसे ही जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया इमरती देवी से मिले हैं .
@राकेश अचल

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!