आज नजर आएगा सुपर ब्लड मून, बदल जाएगा चांद का आकर और रंग

नई दिल्ली. साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज होगा. हालांकि, यह ग्रहण कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का आकार और रंग में भारी बदलाव होगा. विशेष कहे जा रहे इस सुपर ब्लड मून के गवाह भारत के अलावा कई और देश भी बनेंगे. खबर है कि यह चांद ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का, कनाडा और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. साथ ही दक्षिण एशिया में भी इसकी मौजूदगी देखी जा सकेगी.
भाषा के अनुसार, भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा. वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा. चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर पूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिये आंशिक चरण नजर आएगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और जब तीनों एक सीध में होते हैं.
खबर है कि बुधबार को दोपहर 1:53 बजे सुपर मून की स्थिति तैयार होगी. इस दौरान चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी केवल 3 लाख 57 हजार 309 किमी होगी. चांद की इस स्थिति को पेरिगी कहा जाता है.
खास बात है कि बुधवार को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा. जानकारों के मुताबिक, सूतक के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.
इस चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जा रहा है. इस दौरान चांद का रंग लाल और नारंगी की तरह नजर आएगा. साथ ही इस दौरान चांद के आकार में भी इजाफा होगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण का यह मौका दो साल बाद आया है. इससे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!