
कोरबा/ ऐतिहासिक 75 वीं स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर प्रा शा/मा शा पुरानी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ । नगर पालिक निगम कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार और एल्डरमेन एस डी दीवान द्वारा ध्वजारोहण किया गया श्री दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आजादी हमें बड़े ही संघर्ष और बलिदान देने के बाद मिली है जिसे हमें अक्षुण्ण रखना होगा।इस अवसर पूर्व पार्षद मनीष शर्मा ,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेताम ,शाला प्रबंध समिति के सदस्य व पालक उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती एन जेकब मैडम द्वारा किया गया। माध्यमिक शाला प्रधान पाठक श्री जे पी कोशले द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी और स्वागत भाषण दिया गया । सभी माननीय अतिथियों ने अपने सम्बोधन में सभी स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और इस स्वतंत्रता के महत्व को साझा किया । कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक शाला प्रधान पाठिका श्रीमती जमुना राजवाड़े द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस पावन अवसर पर सभी माननीय अतिथियों , शाला प्रबंध समिति सदस्यों व शाला परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया ।







Comments are closed.