आओ हम गांधी के पथ पर चलें: पुरुषोत्तम कंवर-“गांव गांव गांधी बाबा अभियान” के तहत हुआ लोकार्पण

कोरबा। “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान अमूल्य है जिसे हमारे देश के जन-जन में आत्मसात कर लिया है गांधीजी के योगदान को हम कभी भी भूल नहीं सकते उन्होंने जो रास्ता बताया है उस पर हमें चलकर देश को आगे ले जाने का काम करना है” उक्त उद्गार पुरुषोत्तम कंवर राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विधायक कटघोरा क्षेत्र ने आज ग्राम बिरदा में महात्मा गांधी दर्शन द्वारा “गांव गांव गांधी बाबा अभियान योजना” के तहत महात्मा गांधी के प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया। पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सिर्फ देश को आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि देश को सत्य और सत्याग्रह का रास्ता भी दिखाया महात्मा गांधी दर्शन का यह आयोजन अभिनव है गांव-गांव में जब गांधी जी की मूर्ति पहुंचेगी तो लोगों को प्रेरणा मिलेगी, उन्होंने कहा कि भाई सुरेश रोहरा, शिवदास, सुरेश दास, रमाकांत का यह योगदान जिले के लिए अविस्मरणीय होगा।
“गांव गांव गांधी अभियान” के तहत आज लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुरेशचंद्र रोहरा ने कहा कि कोरबा जिला की 410 ग्राम पंचायतों में हम निशुल्क गांधी जी की प्रतिमा पहुंचाने का संकल्प ले चुके हैं।
शिव दास महंत अध्यक्ष विकासखंड ने कहा कि बापू ही एक ऐसी महान हस्ती हैं जो मानव समाज को रोशनी दिखाते रहेगी। जनपद पंचायत की अध्यक्ष लता कवर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी आपने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी की 151वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का लोकार्पण सराहनीय प्रयास है। वहीं जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ने महात्मा गांधी दर्शन के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में इंजीनियर रमाकांत श्रीवास ने अतिथि के रूप में कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना है उन्होंने अपनी एक स्वरचित बापू कविता का भी पाठ किया। ग्राम बिरदा के सरपंच भैयालाल बियार एवं पुष्पेंद्र शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा व महत्वपूर्ण सदस्य सुरेश दास महंत का विधायक पुरुषोत्तम कवर में “गांधी टोपी” पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम देर संध्या हर्षोल्लास के साथ और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों के तहत संपन्न किया गया।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!