अशोक चावलानी कोरबा के चुनाव संचालक, कटघोरा व तानाखार में इन्हें जिम्मेदारी

कोरबा/ भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। 17 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं जिनमें कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी चुनाव संचालक बनाए गए हैं। अशोक चावलानी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कोरबा विधानसभा से भाजपा ने लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है और वे लगातार क्षेत्रों के जनसंपर्क पर हैं। लखनलाल के चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी इससे पहले भी अशोक चावलानी को मिल चुकी है जब वे कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी को संगठन का काफी लंबा अनुभव है जिसका लाभ निश्चित ही लखनलाल देवांगन को मिलेगा। इसी तरह कटघोरा विधानसभा के लिए ज्योतिनंद दुबे, पाली-तानाखार विधानसभा के लिए राजेश चतुर्वेदी संचालक व देवी सिंह टेकाम सह संचालक होंगे।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    : 19/03/2026 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद पंचायत में वर्ष 1999 में हुई एक अनुकंपा नियुक्ति अब सवालों के घेरे में है। पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने अपर…

    Comments are closed.

    You Missed

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल
    error: Content is protected !!