अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कार्यवाही, किया गिरफ्तार

कोरबा/ बुधवार को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की सीतामढ़ी निवासी अजय विश्वास उर्फ चिंटू नामक युवक लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खिलवा रहा है, सूचना पर पुलिस अधीक्षक उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल टीम के द्वारा सीतामढ़ी कोरबा पहुंचे जहां अजय विश्वास उर्फ़ चिंटू पिता अमल विश्वास उम्र 35 वर्ष निवासी सीतामढ़ी कोरबा सीतामढ़ी हटरी के पास लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुये मिला पुलिस पार्टी को देखकर सट्टा खेलने वाले भाग गये।

अजय विश्वास के कब्जे से एक एंड्रायड मोबाईल जिसके वाट्सअप में सट्टा पट्टी लिखा मिला तथा उसके कब्जे से सट्टा पट्टी की नगदी रकम तीन हजार नगदी रूपये मिला। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के विरूद्ध धारा-6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!