
तिल्दा/नेवरा/ संत निरंकारी मिशन आजादी के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन मे 26 फरवरी रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारम्भ किया गया । इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित करना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज संत निरंकारी मिशन तिल्दा नेवरा के सेवा दल द्वारा नेवरा के नया तालाब की साफ सफाई किया गया एवं जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई का विशाल अभियान चलाया जिसमे संचालक राजेश निरंकारी,शिकक्ष शीतल राजपाल, राजकुमार गिलानी,आकाश गिलानी, दिलीप राजपाल,सोनु रोहड़ा,विजय रोहड़ा,श्याम माधवानी,लकी रांझनी, अनमोल राजपाल,
सह संचालिका सिमरन रोहड़ा,शिक्षिका महक जेडवानी,सरोज जेसवानी रेखा निरंकारी,भावना निहिचलानी रजनी निहिचलानी,अनु राजपाल , मधु वाधवा, निर्मला माधवानी, संगीता वाधवानी, रजनी आहूजा, नीता दुंबनी प्रिया गिलान ,गीता दुंबनी, सुधा दुंबनी, श्रुति दुंबनी,श्रुति निहिचलानी,सोनाली निहिचलानी,पूजा भोजवानी, मुस्कान रांझनी,
काजल रोहड़ा,पोनम बजाज,चाँदनी कृपलानी,कुसुम वाधवानी व अनेक सेवको ने श्रमदान किया ।







Comments are closed.