अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी – चंद्रपाल

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

सुन्हैडा गाँव के खेल मैदान क्यारवाली में गाँव के प्रमुख समाजसेवी चंद्रपाल सिंह पंवार ने युवाओं को चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर बलिदानों की जीवन गाथा से अवगत कराया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि यदि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह अमर शहीदों की बदौलत है। देश को आजाद कराने में उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश को स्वतंत्रता दिलाने में लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति दी। यदि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह उनकी बदौलत है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे उनके जीवन सिद्धांतों से प्रेरणा ले और उनके नक्शे कदम पर चले, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है। कहा कि इस आजादी का महत्व हम सबको समझना होगा कि यह आजादी कितनी कुर्बानियों के बाद हमें मिली है। उन्होंने कहा कि इस देश को आगे बढ़ाने में युवाओं और आने वाली पीढ़ी, जोकि अभी बच्चे है, उनका बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी अभिभावकों का उत्तर दायित्व बनता है कि वह अपने बच्चो को राष्ट्र के प्रति जागरूक करें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। इस मौके पर प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शर्मा, अनिल प्रजापति, गंगाशरण, रोहताश, सचिन तंवर, साहिल खान, रोहित कुमार, गुड्डू पंडित, सूरज तंवर, वीर तंवर, मधुर तंवर, जितेंद्र, शुभम तंवर आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!