अभिनेता जावेद ख़ान अमरोही का निधन, धारावाहिक नुक्कड़ से हुए थे मशहूर

प्रसिद्ध थिएटर और फ़िल्म कलाकार जावेद ख़ान अमरोही का आज निधन हो गया है. वे दूरदर्शन के नुक्कड़ धारावाहिक से मशहूर हुए थे.उन्होंने लगान और चक दे इंडिया जैसी फ़िल्मों में भी काम किया था. फ़िल्म निर्माता रमेश तलवार के मुताबिक उनका निधन फेफड़ों की बीमारी की वजह से हुआ है.जावेद ख़ान अमरोही पिछले लगभग एक साल से बिमार थे और बिस्तर पर ही थे.

मुंबई के सूर्या नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था. रमेश तलवार के मुताबिक उनका निधन दोपहर लगभग एक बजे हुआ है.जावेद ख़ान अमरोही 1970 के दशक से मुंबई में थिएटर में काम कर रहे थे. उन्होंने लगभग 150 फ़िल्मों और एक दर्जन धारावाहिकों में छोटे बड़े रोल किए थे.

फ़िल्म अंदाज़ अपना-अपना में भी उनका किरदार काफ़ी चर्चित हुआ था. आमिर ख़ान और सलमान ख़ान के साथ वो साइड रोल में थे. इसके अलावा उन्होंने हम हैं राही प्यार के, लाडला, इश्क़ जैसी कई चर्चित फ़िल्मों में काम किया था. उनकी अंतिम फ़िल्म सड़क – 2 थी जिसमें उन्होंने पकया नाम के किरदार की भूमिका निभाई थी.

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!