अब कांग्रेस करेगी अपनी सरकार में हुए पत्रकार पर हमले की जांच, बनाई जांच कमेटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जांच समिति का गठन किया, जो कांकेर जिला मुख्यालय में 26 सितंबर को पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच करेंगे। जांच समिति में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन,रायपुर विधायक विकास उपाध्याय, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रभारी महामंत्री-प्रशासन रवि घोष शामिल है।
जांच समिति तत्काल जिला मुख्यालय कांकेर का दौरा कर पीड़ित पत्रकार एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर 2 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कमेटी को प्रेषित करेंगे।
दरअसल, पत्रकार सतीश यादव के हुई मारपीट के मामले में कमल शुक्ला और दो दर्जन से अधिक पत्रकार कोतवाली थाना शिकायत करने गए थे, जहां 200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और नेता पहुंचकर केवल कमल शुक्ला के साथ मारपीट कर रहे थे। बताया जाता है कि कमल शुक्ला लगातार नगर पालिका कांकेर में हुए भ्रष्टाचार के मामले का उजागर कर रहे थे। जिससे सभी यह नेता नाराज थे, इस विवाद से एक थाना प्रभारी की संलिप्ता होने की बात कही जा रही है, जिसके खिलाफ कमल शुक्ला खबर लगा रहे थे, बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही कमल शुक्ला को टीआई ने सोशल मीडिया में सार्वजानिक तौर पर धमकी दी थी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!