अन्नाद्रमुक के दलित विधायक ने ब्राह्मण लड़की से शादी कर फैलाई सनसनी

चेन्नई| अन्नाद्रमुक के 36 वर्षीय दलित विधायक ए. प्रभु की वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी किसी फिल्म के क्लाइमैक्स की तरह मालूम पड़ती है क्योंकि उनके द्वारा अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका से शादी रचाने के बाद से सनसनी है। लड़की एक ब्राह्मण परिवार से है। कल्लाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र के सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक विधायक, ए. प्रभु ने लड़की के परिवार के कड़े विरोध के बावजूद सोमवार को कॉलेज छात्रा एस. सौंदर्या से शादी रचा ली।

शादी से नाराज एक स्थानीय मंदिर के पुजारी लड़की के पिता एस. स्वामीनाथन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी और जिला पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

कहा जाता है कि सौंदर्या अपने माता-पिता का घर छोड़कर निकल गई और शादी प्रभु के निवास पर हुई। 

प्रभु के माता-पिता भी अन्नाद्रमुक से जुड़े हैं। 

बाद में प्रभु ने इन अफवाहों का खंडन किया कि उन्होंने सौंदर्या का अपहरण कर जबरन शादी की हैं। उन्होंने सौंदर्या के माता-पिता को धमकी देने से भी इनकार किया।

प्रभु ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह और सौंदर्या प्यार में थे।

उनके अनुसार, उनके परिवार ने औपचारिक रूप से स्वामीनाथन से शादी के लिए सहमति मांगी थी। हालांकि, स्वामीनाथन ने साफ मना कर दिया। 

प्रभु ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ सौंदर्या से शादी रचाई है। 

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!