अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया है। इसकी वजह यह रही कि यूट्यूबर ने अपने वीडियोज में अक्षय कुमार के नाम पर झूठी और बेबुनियाद खबरों का प्रसार किया है। इस यूट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अक्षय कुमार का नाम घसीटा है।

सिद्दीकी को इससे पहले सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के नाम को उछालने और गलत खबरें फैलाने के चलते गिरफ्तार किया जा चुका है।

राशिद सिद्दीकी नामक इस यूट्यूबर ने कुछ सेलेब्रिटीज के बारे में भ्रामक जानकारियां फैलाकर कथित तौर पर लोगों को गुमराह करने के लिए डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल किया है।

राशिद को अपने वीडियोज में अक्षय कुमार का नाम कई बार लेते और उन पर गलत आरोप लगाते देखा गया है। राशिद ने अपने वीडियो में दावा किया था कि ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी बड़ी फिल्म सुशांत को मिलने की बात से अक्षय नाखुश थे और साथ में यह भी दावा किया कि सुशांत मामले में आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस से उनकी गुप्त बातचीत होती है।

बताया जा रहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले सिविल इंजीनियर सिद्दीकी मानहानि, सार्वजनिक दुर्व्यवहार और जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में अक्षय पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद का आरोप लगाया था। ऐसा माना जाता है कि हर चार महीने के दरमियां सिद्दीकी की कमाई 15 लाख रुपये के आसपास होती है और उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी अब बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गई है ।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!