अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल पाली ने आयोजित किया योग व वृक्षारोपण कार्यक्रम

कोरबा/पाली:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा आज प्रातः खेल स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,साथ ही इस आयोजन में जिले की रग्बी टीम ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई,
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे सूर्य नमस्कार से हुई, इसके पश्चात योग प्रशिक्षित रामनारायण पटेल तथा अरविंद पांडे के मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग सत्र के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए कहा कि यह विश्व को भारत का अनुपम उपहार है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। कार्यक्रम के समापन पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया,जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं, योग प्रशिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम रहा, जिसमें अनेक पौधे रोपे गए और सभी ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाली मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,मंडल महामंत्री कामता जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ज्ञान सिह राजपाल,रामविलास जायसवाल,हरीश चावड़ा,जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,रितेश जायसवाल,हरि साहू,आशीष अग्रवाल,ओम यादव रग्बी के खिलाड़ियों ने इस योग कार्यक्रम में भाग लिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!