रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस

  रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस 

खैरागढ़।  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3 सितंबर को खैरागढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष एवं हल्का पटवारी क्रमांक 42-43 मंडला के पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोकराभांठा निवासी किसान भागचंद कुर्रे से पर्चा एवं फौती उठाने के नाम पर पटवारी ने 10,000 रुपये की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर किसान इतनी राशि देने में असमर्थ था, अंततः 9,000 रुपये में सौदा तय हुआ। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिस पर टीम ने जाल बिछाया।

पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही किसान ने 9,000 रुपये पटवारी को दिए, एसीबी टीम ने न्यायालय परिसर के सामने स्थित उसके अस्थायी कार्यालय से धर्मेंद्र कांडे को गुलाबी नोटों सहित धर दबोचा। पूछताछ में उसने रिश्वत लेने की बात कबूल कर ली।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि किसान की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी पटवारी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष भी है। उसकी गिरफ्तारी की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। निजी कार्यालय के बाहर भीड़ जुट गई और कई पटवारी एकजुट होकर नारे लगाने लगे – “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं।”

यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!