कोरबा में खेत से मिला 65 वर्षीय महिला का शव, गांव में फैली दहशत

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोरकी पारा पंचायत बतरा से सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के खेत में 65 वर्षीय चंदर बाई श्याम का शव मिलने से पूरे इलाके में खौफ और दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने जब खेत में शव देखा तो चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा ने घटनास्थल से संदिग्ध साक्ष्य व सुराग जब्त किए, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालांकि गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस जांच की दिशा पर टकटकी लगाए हुए हैं।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!