कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न हुई

 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) पर आधारित संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय में ईएलसी क्लब का गठन किया गया।

संगोष्ठी में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ एवं एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । संगोष्ठी में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने युवा छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए कहा।

 कार्यक्रम का संचालन वाय.के.तिवारी जिला संगठक एन.एस.एस. के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक- गोविन्द माधव तिवारी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस., प्रीति महंत महाविद्यालय स्वीप प्रभारी, ए. के. सोनी, वेदव्रत उपाध्याय, विशुभा सिंह, विकास पाण्डेय,स्वीप कैम्पस एम्बेसडर छात्र देवांश तिवारी, मुस्कान राजपूत सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    निगम के बकायादार की प्रॉपटी को किया गया सील, निगम के वार्ड क्र. 15 में हुई कार्यवाही

    कर न जमा करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रहा निगम, सीलबंदी के साथ सम्पत्तियों को कुर्क करने की होगी कार्यवाही निगम को देय सम्पत्तिकर संबंधित करदाता द्वारा न पटाये…

    Read more

    आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम – एक सप्ताह के अंदर सी.टी.पी.टी. में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

     आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने टीपीनगर जोन के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर साफ-सफाई कार्यो, सी.टी.पी.टी. की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण  सड़क, नाली में सी.एण्ड डी.वेस्ट डालने पर हुए नाराज,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    निगम के बकायादार की प्रॉपटी को किया गया सील, निगम के वार्ड क्र. 15 में हुई कार्यवाही

    निगम के बकायादार की प्रॉपटी को किया गया सील, निगम के वार्ड क्र. 15 में हुई कार्यवाही

    आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम – एक सप्ताह के अंदर सी.टी.पी.टी. में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

    आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम – एक सप्ताह के अंदर सी.टी.पी.टी. में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न हुई

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर आधारित संगोष्ठी संपन्न हुई

    एकतरफा प्यार में फायरिंग, नाबालिग के पिता पर चलाई गोली , आरोपी गिरफ्तार

    एकतरफा प्यार में फायरिंग, नाबालिग के पिता पर चलाई गोली , आरोपी गिरफ्तार

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका
    error: Content is protected !!