पहाड़ से टूटकर चट्टानों का हिस्सा सडक़ पर गिरा

सतरेंगा-गढ़-उपरोड़ा मार्ग में आवाजाही बंदकोरबा। जिले में रात से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सतरेंगा मार्ग से गढ़उपरोड़ा मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ से चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सडक़ पर आ गिरा, जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते सडक़ पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया और मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। इसके अलावा यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है, जहां हर रोज सैकड़ों पर्यटक घूमने-फिरने पहुंचते हैं। ऐसे में सडक़ बंद होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तुरंत ही इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। बताया जा रहा हैं की अब तक सडक़ से मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन सक्रिय होकर मलबा नहीं हटाता, तब तक आवाजाही ठप्प रहेगी। बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर यात्रा न करें। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!