
कोरबा ब्रेकिंग : लगातार बारिश से लक्ष्मण नाला उफान पर,इमलीछापर-कुसमुंडा बायपास मार्ग बाधित
। बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लक्ष्मण नाला उफान पर है, जिसकी वजह से इमलीछापर और कुसमुंडा बायपास मार्ग पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बीच लोग जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर रहे हैं। सबसे अधिक दिक़्क़त स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। नाले में तेज बहाव के कारण अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक स्थिति से निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए हैं। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा, तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।







Comments are closed.