
प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की अपील
कोरबा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के तेज बहाव से चाकाबुड़ा से देवरी जाने वाला मार्ग का पुल टूटकर बह गया है। इसी प्रकार दीपका से चकोरा जाने वाली सड़क मार्ग पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त होकर बह गया है। दोनों ही मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करी है कि वे इन मार्गों से न गुजरें, क्योंकि टूटे पुलों पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
पुल बह जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।







Comments are closed.