घनाकछार स्कूल में प्रवेश उत्सव…बच्चों को आरके ग्रुप ने बांटी गई कॉपी, पेन व किताब

कोरबा: ग्राम घनाकछार की प्राथमिक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बच्चों को कापी, पेन और किताब, पानी बोतल बांटे। बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्सव की खुशी साझा की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान को स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया। खान जी ने प्राथमिक शाला के विकास के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।आगे उन्होंने पालकों से अपील किए वे अपने बच्चों को स्कूल में जरूर दाखिला दिलाएं। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हर पालक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजे। उन्होंने बताया सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हर स्कूल में शिक्षकों की पूरी व्यवस्था की गई है। बच्चों को निशुल्क पुस्तकें, यूनिफार्म, बालिकाओं को साइकिल दी जा रही हैं। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में युवा कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष नीरज बंजारे, सदबीर निर्मलकर, शानिदेव, दिनेश आदिले, पुरातन दास, छतकुमार श्रीवास व शाला शिक्षिका सरोज भगत, हेमलता कंवर आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!