छत्तीसगढ़:- यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव की गुंडागर्दी, होटल में बिल देने को लेकर हुआ विवाद, 10-15 लड़कों के साथ की तोड़फोड़ और मारपीट

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं कि, वे खुलेआम होटल में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेडी गया था। जहां होटल में बिल को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद राहुल ठाकुर 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरा छिपाने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। फिलहाल मारपीट की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेडी गया था। जहां खाना खाने के बाद होटल का बिल देने की बात पर उनका रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद वह वहां से चले गए। जिसके बाद 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल ठाकुर अपने 10 से 15 लड़कों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टॉफ को खोजने लगे। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट में रखे सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरा समेत डीजे के सिस्टम को तोड़ दिया। तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर के मारे रेस्टोरेंट से भाग गए।

बदमाशों ने इस कदर उत्पात मचाया कि, उन्होंने रेस्टोरेंट के फ्रिज में रखी शराब की बोतलें निकालकर स्टाफ पर फेंकनी शुरू कर दीं। जिससे स्टाफ के लोग भी घायल हो गए। इस तोड़फोड़ और हंगामे के बाद राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के सेटअप को भी नुकसान पहुंचाया और वहां से फरार हो गए। 

7 आरोपी गिरफ्तार, कई फरार 

मारपीट के बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा की शिकायत पर आरोपी राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा और यश चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बांस और डंंडा भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कई आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!