छत्तीसगढ़:- जमीन विवाद में भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर दो भाइयों की हत्या, 5 गिरफ्तार

मुंगेली/ जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में सात सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ जमीन का विवाद दो भाइयों की निर्मम हत्या तक जा पहुंचा। हत्या की इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें कि ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले के सात बेटे – भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल, और नरेंद्र के बीच लंबे समय से जमीन का बंटवारा विवाद चल रहा था। परिवार में दो गुटों में बंटे इन भाइयों के बीच आपसी रंजिश पहले से ही गहरी थी। 25 अगस्त को, जब भागबली पाटले और वकील पाटले अपने खेत में काम कर रहे थे, तब उनके विरोधी गुट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

एक भाई ने अपने दो भाइयों को ट्रैक्टर से रौंदा

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, और उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडों से लैस होकर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही भागबली, वकील, और कौशल पाटले खेत से निकलकर सड़क पर आए, आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान केजू पाटले ने अपने ट्रैक्टर से भागबली और वकील पाटले के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील पाटले की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, और थाना प्रभारी कार्तिकंश्वर जांगड़े की टीम ने आरोपी केजूराम पाटले, चित्रलेखा, रजनी, मिनाक्षी, और माखन के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल कौशल पाटले और वकील की पत्नी संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, और घातक हथियारों से बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!