
तिल्दा नेवरा / भाजपा मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु और शहर महामंत्री सौरभ जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन भाजपा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रेस वार्ता कार्यक्रम आयोजित है वही जिला रायपुर ग्रामीण की प्रेस वार्ता भाजपा कार्यालय नेवरा में रखा गया है जिसमें पत्रकार बंधुओं से वार्ता करेंगे मुख्य रूप से प्रदेश के नेता चंद्रशेखर साहू अशोक बजाज, देवजी भाई पटेल, अभिनेश कश्यप, अनिल अग्रवाल, करेंगे वही मंडल के महामंत्री सौरभ जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेश के सरकार के द्वारा अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया जा रहा है और झूठा वादा करके सरकार में आकर के लोगों के साथ छल कर रहे हैं जिसके चलते छत्तीसगढ़ के आम जनता चाहे वो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारी, किसान , युवा, बेरोजगार साथी, मजदूर ,आदिवासी ऐसे अन्य कई समुदाय समाज धार्मिक कार्यक्रम मैं शासन से विविध पूर्व आयोजन से पहले अनुमति लेने के नए नियमों का हवाला देते हुए लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है जनता इस सरकार से काफी परेशान और त्रस्त है जिसे इस सोए हुए सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए लगातार प्रदेश में धरना प्रदर्शन रैलियां के माध्यम से जनाक्रोश लोगों में काफी बना हुआ है जिसे दबाने के प्रयास शासन प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है जिसका विरोध प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने करने का ठाना है और उसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण भाजपा के तिल्दा शहर मंडल में भाजपा कार्यालय नेवरा में पत्रकार वार्ता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सभी स्थानीय पत्रकार बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं इस पत्रकार वार्ता मैं सम्मिलित होंगे







Comments are closed.