छत्तीसगढ़:- 19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान, प्रेमी के साथ भागकर लौटने के बाद की आत्महत्या

कोरबा/ जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता महेतर रात्रे ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी और वापस लौटने के बाद यह घटना हुई।

घटना के दिन युवती ने अपने परिजनों को फोनकर बुलाया। इस दौरान उसने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे गांव के सरपंच द्वारा लिखवाया गया था। नोट लिखते समय गांव का कोटवार भी मौजूद था।

मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद

मृतका के परिजनों का बयान दर्ज

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम प्रसंग में हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

  • Related Posts

    सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

    । सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा में आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण…

    Read more

    26 जनवरी को मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

    गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शनगणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री श्री टंकराम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

    सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

    26 जनवरी को मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

    26 जनवरी को मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित किए बैट और बॉल

    ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित किए बैट और बॉल

    ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित किए बैट और बॉल

    विद्या, बुद्धि और वाणी  माँ सरस्वती की आराधना का पावन पर्व  सरस्वती पूजा 2026: विधि-विधान, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और प्रसाद की संपूर्ण जानकारी

    विद्या, बुद्धि और वाणी  माँ सरस्वती की आराधना का पावन पर्व  सरस्वती पूजा 2026: विधि-विधान, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और प्रसाद की संपूर्ण जानकारी
    error: Content is protected !!