छत्तीसगढ़:- मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, एग्जाम देने नहीं गई, दोस्त कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटकी मिली

राजनांदगांव/ मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार से ही उनके टर्मिनल एग्जाम शुरू हुए थे। लेकिन जब वह एग्जाम देने नहीं पहुंची, तो परीक्षा के बाद उसके सहपाठी रूम में गए। तब छात्रा फंदे पर लटकी गई थी। 23 वर्षीय केसर गोदारा राजस्थान के बीकानेर जिले की रहने वाली थी। जो मेडिकल कॉलेज में थर्ड इयर की स्टूडेंट्स थी।

सुबह करीब 6 बजे उसने अपने वाट्सएप ग्रुप में दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज किया। सुबह 10 बजे से टर्मिनल एग्जाम होने थे, सभी साथी स्टूडेंट्स एग्जाम देने पहुंचे। लेकिन केसर एग्जाम हाल नहीं गई। परीक्षा खत्म होने के बाद केसर के दोस्त उसके रुम में पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि केसर फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी गई। जहां से पुलिस सूचना दी गई। केसर गोदारा अपने कमरे में अकेले ही रहती थी।

इस मेडिकल कॉलेज में दो साल में दूसरी मेडिकल स्टूडेंट ने सुसाइड किया है। दो साल पहले इंटर्नशिप पूरा कर चुके जूनियर डॉक्टर प्रसून भारद्वाज ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद केसर गोदारा ने ऐसा कदम उठाया है। केसर के साथी स्टूडेंट्स का कहना है कि मानसिक तनाव की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!