छत्तीसगढ़:- महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, इनमें दो लड़कियां और दो लड़के मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सबसे खास बात यह है कि, चारों बच्चे और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के जैमर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव हमीरगढ़ की निवासी महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों में दो लड़के और दो लड़ियां हैं। जगदलपुर के बंसल नर्सिंग होम के डाक्टर्स चारों बच्चों और उनकी मां का खास ख्याल रख रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक फिलहाल चारों बच्चे और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ हैं। 

चार बच्चों के एक साथ जन्म का जिले में पहला मामला

बताया जा रहा है कि, चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला के पति का नाम हिरमा कवासी है और वे अपने गांव के सरपंच हैं। लोगों का कहना है कि, सुकमा जिले में यह चार बच्चों के एक साथ जन्म का पहला मामला है। हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं, लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला है। एक साथ दो बेटे और दो बेटिंयों के जन्म से कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*
    error: Content is protected !!