छत्तीसगढ़:- प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नौकरी लगाने स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने नाबालिक से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मीडिया सेशन/ बिलासपुर की रहने वाली नाबालिक ने जांजगीर चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ नौकरी लगने के नाम पर दुष्कर्म करने का अपराध तोरवा थाने मे दर्ज कराया है. अपनी शिकायत में नाबालिक ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान पहचान रेलवे स्टेशन में मुकेश शर्मा से हुई.जिसने अपने आप को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड मे स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होने की बात कहते हुए. नाबालिक को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नौकरी लगने की बात कही. और उसका मोबाइल नंबर ले लिया.

नौकरी की चाहत में नाबालिक भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गयी. इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने नौकरी लगा देने की बात कहते हुए नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाया. नाबालिक ने दर्ज कराए गए FIR मे यह भी बताया कि आरोपी मुकेश शर्मा ने तोरवा स्थित महमंद लालखादान के पास सुनसान जगह में कार के भीतर भी शारीरिक संबंध बनाया.

आरोपी मुकेश शर्मा जो कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है. उसने यह भी बताया था की उसके मामा ससुर पंकज जोशी जो कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में असिस्टेंट जीएम के पद पर कार्यरत है. ऊंची पहुंच और संबंध बातकर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाया. नौकरी नहीं मिलने के बाद नाबालिक ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई.

पुलिस ने नाबालिक का बयान दर्ज कर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा के खिलाफ 64(1),64(2)M,351(2) और पास्को एक्ट की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. अपराध पंजीबद होने के बाद से प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आरोपी स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा फरार है.

  • Related Posts

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    Raipur. रायपुर। जिला न्यायालय परिसर एवं कुटुम्ब न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर 2025, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी। इस…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी
    error: Content is protected !!