छत्तीसगढ़ :- पत्रकार मुकेश हत्याकांड, 15 दिन की पुलिस रिमांड पर चारों आरोपी, घटना की बारीकी से जांच कर रही एसआईटी टीम

बीजापुर/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की एसआईटी सूक्ष्मता से जांच कर रही है. एसआईटी की टीम आज चारों आरोपियों को घटना स्थल बैडमिंटन कोर्ट चट्टानपारा लेकर गई, जहां क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया. घटना की विवेचना कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. चारों आरोपियों को पुलिस ने 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर लिया. SIT टीम के प्रभारी IPS मंयक गुर्जर ने कहा कि चारों आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल ले जाया गया था. घटना की विवेचना कर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने आरोपियों को 15 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. सभी पहलू पर हमारी टीम सूक्ष्मता से जांच कर रही है.

बता दें कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था. वह तीन दिन से लापता था. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे. इस मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी की टीम ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. पत्रकारों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

  • Related Posts

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    Raipur. रायपुर। जिला न्यायालय परिसर एवं कुटुम्ब न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर 2025, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी। इस…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी
    error: Content is protected !!