छत्तीसगढ़:- तेज गर्मी के बीच पांचों संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच पांचों संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ और अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में गरज चमक की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक दिन का पारा चढ़ेगा। रविवार को 41.2 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और बारिश के कुछ सिस्टम एक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला है। रायपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। आज धूप छांव जैसा मौसम रहेगा। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रविवार को दिन तेज धूप निकली थी। गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे से मौसम बदला और बादल छाए रहे इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। रविवार को सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां दिन का तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 रिकॉर्ड किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। यहां अगले 5 दिनों तक गरज चमक के आसार हैं। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

  • Related Posts

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    कोरबा, मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया । बाजार चौक तुमान में आयोजित रामपुर विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा…

    Read more

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज
    error: Content is protected !!