छत्तीसगढ़:- ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर, 2 भाइयों की मौत, ट्रेलर जब्त, ड्राइवर फरार

चांपा/ जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बाइक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। आरोपी ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के हाथनेवार गांव की है।

घायलों को पुलिस ने भेजा अस्पताल 

चांपा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से रात 9 से 10 बजे सूचना मिली कि हाथनेवार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मारी है, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया।डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। दोनों मृतकों की पहचान किशन सिदार (20) और राजशंकर सिदार (21) के रूप में हुई। दोनों सक्ती जिले के नंदेली के रहने वाले थे। 

चचेरे भाई थे किशन और राज शंकर 

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने बताया कि किशन और राज शंकर दोनों चचेरे भाई थे। दोनों ने कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई की है और रोजी मजदूरी का काम करते थे ।

पैसे निकालने जाने की बात कह कर निकले थे 

सोमवार को दोनों घर से जैजैपुर पैसे निकालने जाने की बात कहते हुए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच पुलिस से सूचना मिली की दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दोनों जैजैपुर से चांपा किस लिए आ रहे थे, यह जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!