छत्तीसगढ़:- ट्रक और ट्रेलर की जोड़दार टक्कर,13 महिलाओं और बच्चों की मौत, 11 घायल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ट्रेलर ट्रक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. इसमें सभी महिलाएं और बच्चे हैं. साथ ही, 11 लोग घायल हो गए. रायपुर जिले के रायपुर-बलोदा बाजार मार्ग पर सारागांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में चार बच्चों और 9 महिलाओं की मौत हो गई.

कैसे हुई दुर्घटना?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था. लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास जिस ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक ट्रेलर से हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया.

कलेक्टर ने दी जानकारी

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. कलेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज
    error: Content is protected !!