छत्तीसगढ़:- चिमनी गिरने से 7-8 लोग दबे, 4 लोगों की मौत की ख़बर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी :- देखें वीडियो

मुंगेली/ जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रामबोर्ड गांव में स्थित प्लांट में चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों के मरने की खबर है। मामला सरगांव थाना इलाके का है। प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई। फिलहाल, रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह हादसा मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम प्लांट में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हालांकि, प्लांट प्रबंधन से अंदर के हालातों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। अंदर की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। प्लांट विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इससे पहले भी क्षेत्रवासी प्लांट से हो रहे प्रदूषण से काफी परेशान हैं।

घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय और परिजन जुट गए हैं। उनकी मांग है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।

  • Related Posts

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    कोरबा, मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया । बाजार चौक तुमान में आयोजित रामपुर विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा…

    Read more

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    /छत्तीसगढ़कोरबा जिला के चर्चित सांसद आर्दश ग्राम पंचायत तिलकेजा से विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और स्थानीय भाजपा नेता आमने सामने है और शिकवा शिकायत का दौर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ रैली, केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकार खत्म करने का आरोप

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज
    error: Content is protected !!