छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी

रायपुर/ प्रदेश में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा में हेवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।पिछले तीन दिनों में प्रदेश में अब तक 401.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 457.4 में मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, जो सामान्य से 12% कम है। बीजापुर में बारिश का एक्सेस कोटा हो गया है। यहां 943.2 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत बारिश से 85% ज्यादा है। वहीं बालोद में 25% सुकमा में औसत वर्षा से 50% ज्यादा दर्ज की गई है।

अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई को जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 और 26 जुलाई को ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज भी रायपुर में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम ओडिशा से आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र तक पहुंच गया है। इस वजह से 24 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान रायपुर में भी बारिश के आसार हैं। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अगले 2 दिन लगातार बारिश होती रही तो नदी का पानी ओवरफ्लो होने से पुल पर आवाजाही बंद हो जाएगी। फिलहाल नदी में पानी का स्तर 3.3 मीटर तक पहुंच गया है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री मुंगेली में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 नारायणपुर में रहा। रायपुर में दिन का तापमान 27.6 डिग्री, बिलासपुर में 32.2, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 25.2 और दुर्ग में 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!