छत्तीसगढ़:- कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में छः गिरफ्तार, हरियाणा-झारखंड से पकड़े गए आरोपी

रायपुर/ राजधानी में कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि वारदात का मास्टरमाइंड है। पकड़े गए आरोपियों में वह भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ही शूटरों को बाइक और सिम दिलवाई थी। हालांकि अभी तक शूटरों का पता नहीं चल सका है। 13 जुलाई को PRA कंस्ट्रक्शन के महावीर चौक, रिंग रोड स्थित दफ्तर में फायरिंग की गई थी।

चेहरे पर कपड़ा लपेटकर पहुंचे थे शूटर

13 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे के करीब PRA कंस्ट्रक्शन के कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल और अन्य कारोबारी महावीर चौक रिंग रोड स्थित अपने ऑफिस पर मौजूद थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा लपटे बाइक पर सवार दो शूटर वहां पहुंचे।

उन्होंने कारोबारी की कार पर फायर कर दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये शूटर उत्तर भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई और झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू गैंग से जुड़े थे।

इसके पहले भी इन्हीं कारोबारी को मारने पहुंचे 4 शूटरों को पुलिस ने दबोचा था। ये गैंगस्टर इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के कारोबारियों से झारखंड में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में लेवी (अवैध पैसों की मांग) की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*
    error: Content is protected !!