छत्तीसगढ़:- कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव, बदले जा सकते हैं 20-25 जिलाध्यक्ष, आक्रामक और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी है। करीब 20-25 जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की कुर्सी जा सकती है। PCC चीफ दीपक बैज की टीम ने शॉर्ट लिस्टेड कर लिया है। बैज की नई टीम में 50 साल से कम उम्र के लोगों को ज्यादा तवज्जो दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात के बाद PCC चीफ दीपक बैज ने तैयारियां तेज कर दी है। बैज की टीम में 100 से ज्यादा लोग होंगे। युवा और चर्चित चेहरे पहली प्राथमिकता में हैं। निष्क्रिय लोगों की जगह एक्टिव सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष और महामंत्री भी हटाए जा सकते हैं।

संगठन को तेज तर्रार नेताओं की तलाश

कांग्रेस में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनके खिलाफ चुनाव के दौरान काम नहीं करने की शिकायत मिली है। वहीं ऐसे लोगों को भी हटाए जाएंगे, जो 5 साल का कार्यकाल लगभग पूरा कर चुके हैं। संगठन को मजबूत करने वाले तेज तर्रार नेताओं को जिम्मा सौंपा जाएगा।

चिंतन शिविर का फार्मूला होगा लागू 

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा है कि इस बार बनाई जा रही सूची में 50 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है। दरअसल पायलट ने उदयपुर चिंतन शिविर के नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए AICC के निर्देश के आधार पर यह सूची तैयार की जा रही है।

□ 5 साल से अधिक समय से पदों पर बने हुए अध्यक्ष बदले जाएंगे

□ 50% से अधिक पदों में 50वर्ष से कम के नेताओं की सहभागिता

□ महिलाओं को उचित और महत्वपूर्ण स्थान

□ 5 साल से अधिक पदों पर जमे हुए पदाधिकारियों को कूलिंग पीरियड मिलेगा। इस दौरान वे कुछ दिन कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे

□ सभी जिलों में नई पीढ़ी को मौका देंगे

□ 1 व्यक्ति 1 पद का फार्मूला तय

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छन्नी साहू पहली पसंद

कांग्रेस में मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पीसीसी के बाद विपक्ष में सबसे ज्यादा मोर्चा-प्रकोष्ठों का सक्रिय होना जरूरी है। इसलिए इन प्रमुख पदों पर तेज, आक्रामक और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़:- कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव, बदले जा सकते हैं 20-25 जिलाध्यक्ष, आक्रामक और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी है। करीब 20-25 जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की कुर्सी जा सकती है। PCC चीफ दीपक बैज की टीम ने शॉर्ट लिस्टेड कर लिया है। बैज की नई टीम में 50 साल से कम उम्र के लोगों को ज्यादा तवज्जो दिया जाएगा।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात के बाद PCC चीफ दीपक बैज ने तैयारियां तेज कर दी है। बैज की टीम में 100 से ज्यादा लोग होंगे। युवा और चर्चित चेहरे पहली प्राथमिकता में हैं। निष्क्रिय लोगों की जगह एक्टिव सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष और महामंत्री भी हटाए जा सकते हैं।

संगठन को तेज तर्रार नेताओं की तलाश

कांग्रेस में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनके खिलाफ चुनाव के दौरान काम नहीं करने की शिकायत मिली है। वहीं ऐसे लोगों को भी हटाए जाएंगे, जो 5 साल का कार्यकाल लगभग पूरा कर चुके हैं। संगठन को मजबूत करने वाले तेज तर्रार नेताओं को जिम्मा सौंपा जाएगा।

चिंतन शिविर का फार्मूला होगा लागू 

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा है कि इस बार बनाई जा रही सूची में 50 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है। दरअसल पायलट ने उदयपुर चिंतन शिविर के नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए AICC के निर्देश के आधार पर यह सूची तैयार की जा रही है।

□ 5 साल से अधिक समय से पदों पर बने हुए अध्यक्ष बदले जाएंगे

□ 50% से अधिक पदों में 50वर्ष से कम के नेताओं की सहभागिता

□ महिलाओं को उचित और महत्वपूर्ण स्थान

□ 5 साल से अधिक पदों पर जमे हुए पदाधिकारियों को कूलिंग पीरियड मिलेगा। इस दौरान वे कुछ दिन कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे

□ सभी जिलों में नई पीढ़ी को मौका देंगे

□ 1 व्यक्ति 1 पद का फार्मूला तय

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छन्नी साहू पहली पसंद

कांग्रेस में मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पीसीसी के बाद विपक्ष में सबसे ज्यादा मोर्चा-प्रकोष्ठों का सक्रिय होना जरूरी है। इसलिए इन प्रमुख पदों पर तेज, आक्रामक और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    error: Content is protected !!