छत्तीसगढ़:- करैत सांप ने डसा,2 सगी बहनों की मौत

जांजगीर चांपा/ जिले में जहरीले करैत सांप के काटने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें ग्राम भैसों की आश्रित गांव डूमरपाली में घर की जमीन पर सो रहे थे। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, डूमरपाली निवासी अनन्य जांगडे (16) और दीप्ति जांगडे (19) दोनों बहन मंगलवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गई। इस बीच करैत सांप ने दोनों को डस लिया। रात करीब 11 बजे दोनों को उल्टी होने लगी, तब परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। आनन-फानन में रात में इलाज के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बहन अनन्य जांगडे को मृत घोषित किया। वहीं, बड़ी बहन दीप्ति जांगडे को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। दोनों लड़कियों के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*
    error: Content is protected !!