छत्तीसगढ़:- अगले 2-3 दिन जारी रहेगी बारिश, कोरबा समेत प्रदेश के 17 जिलों के लिए येलो और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी


रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अब लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मानसूनी तंत्र के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद,दुर्ग, बालोद, कोरिया, बेमेतरा,कबीरधाम,बस्तर, दंतेवाड़ा,नारायणपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं बिलासपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, कांकेर व बीजापुर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है।

बीते कुछ दिनों में रायपुर सहित प्रदेश भर में काफी अच्छी बारिश हुई, इसके चलते प्रदेश में सामान्य से काफी पीछे चल रही बारिश की स्थिति में सुधार हो गया। एक जून से लेकर 24 जुलाई तक प्रदेश में 462.2 मिमी बारिश हुई,जो सामान्य से 4 प्रतिशत कम है। रायपुर जिले में अभी तक 401.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि वास्तविक रूप से 423.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, ग्वालियर,सीधी, डाल्टनगंज और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने व भारी बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
    error: Content is protected !!