अग्रवाल महिला मंडल आयोजित करेगी 1 मई से 30 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन

कोरबा / अग्रवाल महिला मंडल की 2022 -24 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन के पश्चात प्रथम बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया ।
जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं पूर्व अध्यक्षों ने अपने अपने विचार रखे ।सभी वक्ताओं ने आज के बदलते परिवेश के अनुसार महिलाओं हेतु स्किल डेवलपमेंट की कक्षाएं आयोजित करने पर जोर दिया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला मंडल द्वारा 1 मई से 30 मई तक ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें महिलाओं एवं युवतियों को कार सिखाया जाएगा।
उपस्थित वक्ताओं ने बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आम जनों हेतु एवं पशु पक्षियों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था प्रमुखता से करने की आवश्यकता बताई बैठक में चर्चा उपरांत त्वरित निर्णय लेते हुए महिलाओं एवं युवतियों हेतु कार ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं दिनांक 3 मई से नगर निगम द्वारा संचालित स्थानीय तरणताल में तैराकी प्रशिक्षण की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष आभा अग्रवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला डिडवानिया , श्रीमती भगवती अग्रवाल , श्रीमती किरण अग्रवाल , श्रीमती भगवती मोदी , श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती अनीता सिंघल , श्रीमती सुमन केडिया विशेष रुप से उपस्थित थी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्रीमती आभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल (दादुराम),श्रीमती मीना अग्रवाल ,श्रीमती कविता अग्रवाल ,श्रीमती अर्चना अग्रवाल श्रीमती समता अग्रवाल , श्रीमती रेखा अग्रवाल ,श्रीमती शशि अग्रवाल,श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती सिद्धि मोदी , सचिव श्रीमती सुमन सिंघानिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना केडिया, सह सचिव श्रीमती सुमन गोयल ,सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सरावगी, प्रचार प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा अग्रवाल सहित कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    Raipur. रायपुर। जिला न्यायालय परिसर एवं कुटुम्ब न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर 2025, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी। इस…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    साल का आखिरी लोक अदालत 13 दिसंबर को

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG NEWS : 50% आरक्षण सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द, छत्तीसगढ़ में 260 से अधिक पदों की भर्तियां फंसने की आशंका

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी

    धान खरीदी केंद्र नुनेरा में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, किसानों की समस्याओं पर उठी
    error: Content is protected !!